फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bhumi Pujan for the international airport in Kushinagar

कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भूमिपूजन हुआ

Mon, 04 Apr 2016 12:09 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 04 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bhumi Pujan for the international airport in Kushinagar
कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए कैबिनेट मंत्री ने भूमिपूजन किया। - फोटो : अमर उजाला
 बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए रविवार को आधारशिला रख दी गई। इससे पूर्व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने हवाई अड्डे के लिए विधिवत भूमि पूजन किया।अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए अब तक 584.65 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके साथ ही और भी जमीन के अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। इस क्रम में सबसे पहले 12 किलोमीटर लंबी हवाईपट्टी की चहारदीवारी का निर्माण होना है, जिसमें लगभग 16.10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।भूमि पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस एयरपोर्ट का निर्माण 199 करोड़ रुपये की लागत से होना है। इसके लिए राइट्स कार्यदाई संस्था नामित की गई है, इसके लिए 80 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा इस एयरपोर्ट का निर्माण हो जाने से पूर्वांचल के लोगों को हवाई जहाज से लखनऊ और दिल्ली नहीं उतरना पडे़गा। वे अपने गृह जनपद से उड़ान भर सकेंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डीएम शंभू कुमार, निवर्तमान डीएम लोकेश एम, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, एमएलसी रामअवध यादव, विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, एसडीएम कसया एसपी शुक्ला, तहसीलदार वंदना पांडेय, एएसपी लाल साहब यादव सहित कई अधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed