फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BHU students received certificates upon completing their internships.

Kushinagar News: इंटर्नशिप पूरी करने पर बीएचयू के विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

Sun, 05 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
BHU students received certificates upon completing their internships.
कसया। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में शनिवार को इंटर्नशिप पूरा करने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी के तीन छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। संग्रहालय प्रशासन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन

इंटर्नशिप के दौरान मनोज कुमार मद्धेशिया, खुशी तिवारी और देव विश्वकर्मा ने संग्रहालय प्रबंधन, पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और इतिहास से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ. लोकरत्न शुक्ला ने कहा कि इस तरह का व्यावहारिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों में देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता और संरक्षण की भावना विकसित करता है। संग्रहालय केवल इतिहास को संजोने का माध्यम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके बाद उन्होंने इंटरशिप करने करने वाले तीनों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान तेज प्रताप शुक्ला, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed