{"_id":"57a0dcf04f1c1b675d2b97b5","slug":"bhakiu-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मांगों को लेकर किसान यूनियन ने शुरू की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मांगों को लेकर किसान यूनियन ने शुरू की पंचायत
kushinagar
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छितौनी। खड्डा तहसील के अंतर्गत रेता क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंचायत शुरू कर दी। पनियहवा चौराहे पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर हो रही इस किसान पंचायत में भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष जगराम चौधरी और जिला प्रभारी गुलबदन यादव सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री को संबोधित इनके ज्ञापन में खड्डा ब्लॉक के नारायणी नदी के उस पार बसे शाहपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, मरचहवा आदि गांवों प्रतिवर्ष बाढ़ से होने वाली क्षति, बकुलादह से सालिकपुर तक बांध के समानांतर सडक़ का निर्माण, खड्डा से पनियहवा और छितौनी तक क्षतिग्रस्त सडक़ का तत्काल
निर्माण, पनियहवा में केला की खेती को बढ़ावा देने के लिए मंडी स्थापित करने, गांवों में कैंप लगाकर आवास, पेंशन, राशनकार्ड आदि उपलब्ध कराने, किसानों को सूखा राहत चेक वितरित करने और बुलहवा ग्राम सभा के टेंगरहा गांव में जाने वाले रास्ते में हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है। देर शाम तक पंचायतस्थल पर कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा था। खबर लिखे जाने तक पंचायत जारी रही। इस किसान पंचायत में रमाकांत तिवारी, रमाशंकर यादव, गणेश शंकर शुक्ल, राकेश कुशवाहा, राकेश चौहान, बिकाऊ कुशवाहा, जवाहर गोंड, हरिलाल भारतीय, सागर कुशवाहा, रामऔतार, धर्मेश कुशवाहा, नथुनी चौहान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।