फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bhakiu oerformed tractor rally

Kushinagar News: गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों ने निकली ट्रैक्टर रैली

Sat, 12 Aug 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
bhakiu oerformed tractor rally
भारतीय किसान यूनियन ने निकाली ट्रैक्टर रैली।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन


11 सूत्री मांग को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से शुक्रवार को पगार गांव से कप्तानगंज तहसील गेट तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इसमें संगठन से जुड़े लोगों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने की मांग कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
जिला प्रभारी गुलबदन यादव की अगुवाई में क्षेत्र के पगार गांव के पास संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से ट्रैक्टर रैली निकाल कर कार्यकर्ता कप्तागंज तहसील गेट पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि कप्तानगंज और पिपराइच चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य नहीं मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई है।
विज्ञापन

किसानों को बेटियों की शादी बच्चों को पढ़ाई समेत अन्य कार्यों करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। करीब एक घंटे तक तहसील गेट पर प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित नायब तहसीलदार अंजू यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का पेराई सत्र 2021-22 का गन्ना मूल्य भुगतान 40 करोड़ व पुराना डिफर 37 करोड़ और पिपराइच चीनी मिल पर पेराई सत्र 2022-23 का 50 करोड़ रुपये भुगतान करने की मांग की। इसके अलावा सरकार से किसानों को सिंचाई के लिए मुक्त बिजली देने, निजी नलकूपों पर लग रहे मीटर हटाने, 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने और गन्ना मूल्य के भुगतान की प्रक्रिया डिजिटल करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।

इस दौरान श्रीराम सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, बद्री कुशवाहा, राम विलास गौड़, युवराज सिंह, दीपक प्रसाद, रविंद्र सिंह, लालजी गौड़, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed