फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bhajan-Kirtan held on the death anniversary of the former Principal.

Kushinagar News: पूर्व प्रधानाचार्य की पुण्यतिथि पर हुआ भजन-कीर्तन

Sat, 30 May 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bhajan-Kirtan held on the death anniversary of the former Principal.
सुकरौली। नेहरू इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र मणि त्रिपाठी की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव पटनी गांव के मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। उनके पुत्र कुशीनगर बुद्ध डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष तथा जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी ने अपना पूरा जीवन शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों को समर्पित किया। उनके आदर्श, संस्कार और सादगीपूर्ण जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के बताए मार्ग पर चलकर समाज और शिक्षा क्षेत्र की सेवा करने का संकल्प लेते हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुरेंद्र मणि त्रिपाठी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान वीरेंद्र मिश्र, अरुण मणि, समाजसेवी सीमा मणि, राजकुमार मिश्र, बागींद्र प्रसाद, मनोज मिश्रा, गिरिजा देवी, पूनम, हर्षित चौबे, आकांक्षा, हेमलता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed