फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bhagwanpur village was shaken by explosion sound of blast was heard for two km shrapnel scattered far and wide police engaged in investigation

कुशीनगर: विस्फोट से दहला भगवानपुर गांव, दो किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज, दूर-दूर तक बिखरे छर्रे, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Feb 2022 09:27 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खड्डा (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खड्डा (कुशीनगर) Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 12 Feb 2022 09:27 PM IST
सार

धमाके व आग लगने से आसपास के लोग सहम गए। बाद में लोगों ने आग बुझाई। जिस वस्तु में विस्फोट हुआ था, उसका अवशेष पड़ा था। गनीमत थी कि विस्फोट के समय कोई पास मौजूद नहीं था, अन्यथा अनहोनी हो जाती।

विज्ञापन
Bhagwanpur village was shaken by explosion sound of blast was heard for two km shrapnel scattered far and wide police engaged in investigation
बम ब्लास्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में अचानक हुए विस्फोट से शनिवार को दहल उठा। उससे निकली चिंगारी से 25 मीटर दूर खर-पतवार में आग लग गई। दूर-दूर तक छर्रे बिखर गए। धमाके की आवाज दो किलोमीटर तक सुनी गई। गनीमत रहा कि किसी जान माल को नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने विस्फोट के बाद संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह विस्फोट हनुमानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रज्जाक अंसारी के घर के निकट हुआ है। उनके परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह रज्जाक अंसारी घर के सटे अपनी जमीन (कोला) की मिट्टी खोदकर मेड़ बना रहे थे। तभी गेंद की तरह दिखाई देने वाली वस्तु मिली, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। उसे वहीं छोड़ दिए। इसके बाद वह खड्डा कस्बे में स्थित अपनी कपड़े की दुकान पर चले गए। दोपहर लगभग एक बजे जब सभी लोग कुछ दूर दूसरे घर में मौजूद थे, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ धुआं फैल गया। लगभग 25 मीटर दूर तक चिंगारी पहुंच गई और वहां रखी सरसों की फसल के अवशेष व खर-पतवार में आग लग गई। 
विज्ञापन


धमाके व आग लगने से आसपास के लोग सहम गए। बाद में लोगों ने आग बुझाई। जिस वस्तु में विस्फोट हुआ था, उसका अवशेष पड़ा था। गनीमत थी कि विस्फोट के समय कोई पास मौजूद नहीं था, अन्यथा अनहोनी हो जाती। आस पास के ग्रामीण इसे हैंड ग्रेनेड जैसी कोई वस्तु बता रहे थे। रज्जाक के घरवालों का कहना है कि उन्हें कुछ नहीं पता कि यह वस्तु कैसे आयी। कुछ लोग कह रहे थे कि एक वर्ष पहले नदी के किनारे से मिट्टी लाकर जमीन भरी गई थी। शायद इसी में आकर दबा हो। कुछ देर बाद हनुमानगंज थाने की पुलिस पहुंची तथा विस्फोटक के अवशेष उस संदिग्ध वस्तु व बिखरे छर्रे को कब्जे में ले लिया। घरवालों तथा आसपास के लोगों से जानकारी लेने सहित छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष कुमार यादव का कहना है कि भगवानपुर गांव में धमाका हुआ है। जिस वस्तु में विस्फोट हुआ है, वह हैंड ग्रेनेड है या कुछ और, इसकी जांच विशेषज्ञों से कराई जाएगी। इस मामले की तहकीकात की जा रही है कि यह बस्तु यहां कैसे पहुंची। हर बिंदु पर छानबीन चल रही है। विस्फोट वाले स्थान पर देर शाम पहुंचे एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि गेंद जैसी वस्तु में विस्फोट हुआ है। इस वजह से पुआल वगैरह में आग लग गई थी। लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी थी। जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। यह इलाका बिहार सीमा से सटे है। इस वजह से सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed