फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BEO shut down the school which was operating without any recognition

Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने बंद कराया

Sat, 17 May 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 17 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
BEO shut down the school which was operating without any recognition
मंसाछापर। बीईओ विशुनपुरा ने शुक्रवार को अभियान चलाकर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई। जांच के दौरान बिना मान्यता के संचालित एक विद्यालय को बंद कराते हुए वहां नामांकित छात्र-छात्राओं को पास के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीईओ जयंत भारती ने बताया कि बीएसए के निर्देश शुक्रवार को क्षेत्र में संचालित प्राइवेट विद्यालयों की अभियान चलाकर जांच की जा रही है। इसी दौरान मिश्रौली बाजार के विश्राम पट्टी में संचालित यूनिक चिल्ड्रेन एकेडमी की जांच की गई। जांच के दौरान स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक कक्षाएं संचालित होते मिला। उन्होंने बताया कि संचालक से मान्यता संबंधित कागज मांगा गया, लेकिन उन्होंने विद्यालय की मान्यता संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। स्कूल को बंद कराते हुए विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों का नामांकन पास के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि संचालक को हिदायत दिया गया है कि मान्यता लेने के बाद से ही स्कूल का संचालन किया जाए, अन्यथा कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed