फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BEO recommends suspension of headmaster.

Kushinagar News: बीईओ ने की प्रधानाध्यापक के निलंबन की सिफारिश

Sat, 27 Jun 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
BEO recommends suspension of headmaster.
मंसाछापर। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो की जांच के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेरहा के प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप पाए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी विशुनपुरा ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसमें हेडमास्टर विद्यालय पर नहीं थे। अपने पुत्र को अपने कक्ष में बैठाए थे। बीईओ जयंत कुमार भारती की जांच में विद्यालय में नामांकित 131 बच्चों में केवल छह बच्चे उपस्थित थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि प्रभारी प्रधानाध्यापक समसुद्दीन अंसारी विद्यालय समय में ही अपने पुत्र को बैठाकर घर चले गए थे। पूछताछ में उन्होंने गांव में बच्चों को बुलाने जाने की बात कही, लेकिन किसी भी अभिभावक का नाम नहीं बता सके।
विज्ञापन

समुचित साफ-सफाई नहीं मिली। पता चला कि रसोइया कृपा देवी को हटाकर मनमाने ढंग से नई रसोइया का चयन किया गया, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी जयंत भारती ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच की गई। जांच में हेडमास्टर की लापरवाही पाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed