फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Beneficiary waited, others took money

लाभार्थी इंतजार करते रहे, दूसरों ने निकाल लिया धन

Wed, 24 Feb 2016 11:23 PM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Wed, 24 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
दुदही। इंदिरा आवास के लिए आवेदन करने वाले सात लाभार्थी इंतजार करते रह गए और इस योजना के मद में उनके नाम से आवंटित प्रथम किस्त दूसरे लोगों ने ले लिया।
विज्ञापन



यह बात तब उजागर हुई, जब इसकी जांच करने के लिए टीम गांव में पहुंची। मामला दुदही क्षेत्र के बांसगांव खाखड़ और गिदहवा टोले की है। वर्ष 2010 में इंदिरा आवास के लिए गांव के कई लोगों ने आवेदन किया था। उनमें अधिकांश लोगों को इंदिरा आवास की पहली किस्त वर्ष 2012-13 में मिल गई थी। दूसरी किस्त देने से पहले पडरौना ब्लॉक के अधिकारियों से दस दिन पहले जांच कराई गई।
विज्ञापन



आवंटन की स्थिति, लाभार्थियों की संख्या और आवास का काम शुरू हुआ या नहीं, इसकी भी जांच करनी थी। बांसगांव खाखड़ टोले के लल्लन कुशवाहा, दशरथ चौहान, गिदहवां के रामचंद्र कुशवाहा, रियाजुद्दीन और सुमन देवी सहित सात लोगों के घर जांच करने के लिए ब्लॉक की टीम पहुंची और मकान की स्थिति दिखाने को कहा। तो इन लोगों ने आवास के लिए रकम नहीं मिलने की शिकायत की। यह सुनकर अधिकारियों-कर्मचारियों ने आश्चर्य व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनका कहना था कि प्रत्येक लाभार्थी को प्रथम किस्त के रूप में 37400 रुपये जारी हुए थे। गांव के लोग भी इस गड़बड़ी के बारे में जानकार हैरान थे। इस संबंध में बीडीओ संजय श्रीवास्तव का कहना था कि संबंधित लिपिक से फाइल तलब की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed