{"_id":"5810f13b4f1c1b3924bc3df0","slug":"beautification-of-the-pool-began-before-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे के सुंदरीकरण से पहले शुरू हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे के सुंदरीकरण से पहले शुरू हुई सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
साफ-सफाई शुरू करा दी है।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे की बंद पड़ी खेतान चीनी मिल के बगल में स्थित पोखरे के सुंदरीकरण से पहले नगर पंचायत प्रशासन ने साफ-सफाई शुरू करा दी है। यह काम छठपूजा को देखते हुए कराया जा रहा है। बुधवार को खुद नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुमार गोंड ने सभासदों के साथ पोखरे पर पहुंचकर छठ घाट का जायजा लिया और वहां मौजूद सफाईकर्मियों को बेहतर ढंग से सफाई करने का निर्देश दिया।
बुधवार को सुबह दस बजे से ही पोखरे की सफाई शुरू कर दी गई। पोखरे के इर्द-गिर्द उगी झाडिय़ों की सफाई कराने के साथ ही छठघाट जाने वाले रास्तों पर भी सफाई हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस पोखरे का भव्य तरीके से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। पोखरे के चारो तरफ सडक़ बनवाई जा रही है, ताकि आने जाने में सुविधा रहे। छठ पूजा के लिए यहां पथ प्रकाश और जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही पोखरे के सुंदरीकरण का काम पूरा करा दिया जाएगा। इस दौरान अवधेश प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, वृद्धिचंद्र, अगस्त गोविंद राव आदि मौजूद थे।