फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Beating up a young man who entered the house in broad daylight

Kushinagar News: दिनदहाड़े घर में घुसे युवक की धुनाई

Sat, 15 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Beating up a young man who entered the house in broad daylight
उजारनाथ। पटहेरवा क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। आरोप है कि वह घर में अकेली किशोरी के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। सूचना पर पीआरवी पहुंची, लेकिन उसके पहुंचने के पूर्व ही आरोपी ग्रामीणों ने चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि किशोरी के मां-पिता नहीं हैं। वह अपनी चाची के साथ घर पर रहती है। कुछ दिन से किशोरी की चाची किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने मायके गई हैं। किशोरी इन दिनों अकेले ही घर पर है।
विज्ञापन

किशोरी के पीछे पड़ा गांव का ही एक युवक इस मौके का लाभ उठाते हुए दोपहर में चुपके से किशोरी के घर में घुस गया और किशोरी के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। इसी बीच किशोरी के पड़ोस का एक युवक किशोरी की आवाज सुन जब उसके घर गया तो घर में घुसा युवक असहज होते हुए भागने लगा।इस पर पड़ोसी युवक शोर मचाते हुए घर में घुसने वाले युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेराम सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed