{"_id":"5d374ecc8ebc3e6cb8325034","slug":"beat-house-owner-and-theft-kushinagar-news-gkp315015121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी की पिटाई कर चोर उठा ले गए सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामी की पिटाई कर चोर उठा ले गए सामान
विज्ञापन
सिकटीया गांव के एक घर में चोरी के बाद खेत में फेके गये सामान को देखते लोग ।
- फोटो : KUSHINAGAR
गृहस्वामी की पिटाई कर चोर उठा ले गए सामान
एक ही रात दो अलग-अलग गांवों में की चोरी की वारदात
छह- सात की संख्या में बताए गए चोर
मथौली बाजार। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात की। एक जगह चोरों ने गृहस्वामी को शोर मचाने पर डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। मंगलवार को पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
सिकटियां लाला टोला निवासी नंदीश्वर चौधरी पुत्र सहदेव के घर में सोमवार की रात चोर घुस गए और घर में रखे जेवर, कपड़ा, बर्तन आदि चुरा ले गए। इसके साथ ही सो रही चंदा देवी पत्नी जनार्दन के पैर का पाजेब भी खींच ले गए। आवाज सुनकर जब नंदीश्वर ने शोर मचाने का प्रयास किया तो चोरों ने डंडे से पैर व मुंह पर प्रहार कर नंदीश्वर को घायल कर दिया । चूंकि घर गांव से दूर होने के कारण गांव के लोग देर से पहुंचे, तब तक चोर भागने में कामयाब हो गए। इसी तरह चोरों ने अथरहा निवासी सनी पुत्र रामप्रताप यादव के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 40 हजार कीमत का जेवर व 10 हजार नकदी उठा ले गए। सुबह पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।