फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Be careful while buying sweets...identify by tasting it

Kushinagar News: सावधान! मिठाई खरीदते समय रहे ध्यान...स्वाद लेकर करें पहचान

Tue, 04 Mar 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Be careful while buying sweets...identify by tasting it
पडरौना। जिले में मिठाई की ज्यादातर दुकानों पर मिठाई बनाने और बेचने में मनमानी की जा रही है। इन दुकानों पर कई दिन पहले बनी मिठाइयां बेची जा रही हैं। इससे लोगों की सेहत खराब होने का खतरा है। इसको देखते हुए फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी कर मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर टैग की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में किसी भी दुकान से मिठाई खरीदने से पहले उसे चखकर स्वाद ले लें।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से अधिकतर हलवाइयों ने बेस्ट बिफोर का टैग लगाना बंद कर दिया है। ऐसे में अब ग्राहकों को ताजी और बासी मिठाइयों का पहचान करना मुश्किल हो गया है। त्योहारी सीजन में ज्यादा मिठाइयां बिकती हैं। ऐसे में लोग मिठाई जरूर खरीदते हैं, लेकिन अब उनकी गुणवत्ता पर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता है। इसके बाद इस शर्त को दुकानदारों के विवेक पर छोड़ दिया गया। अब शहर के गिने-चुने दुकानदार ही मानक का पालन कर रहे हैं। वहीं, ज्यादातर दुकानों में चंद दिनों के अंदर खराब होने वाली मिठाइयों को भी महीने भर तरोताजा बताकर बेचा जा रहा है। होली नजदीक है। इस दौरान लोग मिठाइयों की खासी खरीदारी करते हैं। ऐसे में मिलावटी मिठाई बिकने का अंदेशा त्योहार पर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed