फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   be carefil- sp

सजग और जागरूक रहें महिलाएं : एसपी

Mon, 11 Dec 2017 12:12 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 11 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
be carefil- sp
जागरूकता - फोटो : amar ujala
पडरौना/कुबेरस्थान। 
विज्ञापन

महिलाएं अब समाज के किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। बदलते माहौल में उन्हें पहले से अधिक सजग और जागरूक रहने की जरूरत है। अपराध तभी होता है, जब डर पैदा होता है। इसलिए निर्भीक होकर परिस्थितियों का सामना करें। पुलिस और प्रशासन का सहयोग हर पल मिलेगा। ये बातें एसपी यमुना प्रसाद ने रविवार को आयोजित नारी सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। 
जिला मुख्यालय स्थित गीता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए तमाम उपाय कर रखे हैं। अब जहां लड़कियों की इंटर तक की पढ़ाई निशुल्क है। वहीं, सुरक्षा के लिए भी 1090 और 181 जैसे टोल फ्री नंबर मौजूद हैं। टोल फ्री 1090 नंबर पर की गई शिकायत में शिकायतकर्ता का नाम और पता गोपनीय रखते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होती है। इसके अलावा डॉयल 100 पर मिली सूचना पर पुलिस कुछ ही मिनट के अंदर लोकेशन पर पहुंचती है।
विज्ञापन

पडरौना महिला थाने की एसओ विभा पांडेय ने कहा कि छात्राएं सबसे पहले खुद को निर्बल मानने की मानसिकता में बदलाव लाएं। आज महिलाएं पुलिस और सेना जैसे कठिन क्षेत्र में भी सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं। लड़कियां अगर खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगी तो उन्हें परेशान करने वाले स्वयं ही रास्ता बदल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजूद छात्राओं को महिला पुलिस की तरफ से आत्मरक्षा के तौर-तरीके भी समझाए गए। साथ ही आपात स्थिति या छेड़खानी जैसे मामलों में परेशान होने पर तत्काल 1090 पर सूचना देने के लिए कहा गया। इस दौरान ओपी गुप्ता, राकेश कुमार यादव, पूर्व प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, स्नेहलता, एसआई मयंक यादव, कांस्टेबल उपेंद्र सिंह, रजनीकांत, कृष्ण कुमार, महिला कांस्टेबल संस्कृति गिरी, सीमा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

सोशल मीडिया पर बरतें सतर्कता
पडरौना। समापन कार्यक्रम में एसपी यमुना प्रसाद और महिला एसओ विभा पांडेय समेत अन्य अतिथियों ने भी छात्राओं को सोशल मीडिया पर खास सतर्कता बरतने की सलाह दी। कहा गया कि सोशल साइट्स फेसबुक और ह्वाट्सएप पर अंजान लोगों से मेलजोल न बढ़ाएं। साथ ही उस पर होने वाले कमेंटस और पोस्ट का भी ख्याल रखें। महिला एसओ विभा पांडेय ने छात्राओं को सोशल साइट्स पर पर्सनल फोटो कम से कम शेयर करने की सलाह दी। कहा कि असामाजिक तत्व इसका फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति फोटो के साथ छेड़छाड़ या बार-बार मैसेज भेजकर परेशान करे तो बेझिझक पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed