{"_id":"677981e58363055f7e02f7b4","slug":"be-alertwomen-of-chain-snatching-gang-are-active-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129628-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रहें सतर्क...सक्रिय हैं चेन स्नेचिंग गिरोह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रहें सतर्क...सक्रिय हैं चेन स्नेचिंग गिरोह की महिलाएं
Sun, 05 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। टेंपो में सफर कर रहे हैं या फिर व्यस्त इलाके में जा रहे हैं तो सतर्क रहें, जिले में चेन स्नेचिंग करने वाली गिरोह की महिलाएं सक्रिय है। जो बगल में बैठकर कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दे रही हैं।
इनके निशाने पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं हैं। खासतौर पर वह जिन्होंने गहने पहन रखे हैं। सीसीटीवी कैमरे की मदद से हाल ही में रामकोला पुलिस ने तीन महिलाओं को जेल भेजा है। इनके पास से सोने का आभूषण भी बरामद हुए हैं।
इसके पूर्व पडरौना शहर के कठकुइयां मोड़, कसया और हाटा कोतवाली क्षेत्र में टेंपो में सफर के दौरान इस गिरोह की महिलाएं आभूषण चोरी कर चुकी हैं। हालांकि, पुलिस इसको लेकर सतर्क हैं और एसपी ने भी सभी थानाध्यक्षों को चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं पर खास नजर रखने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिले में महिलाओं का ऐसा गिरोह सक्रिय है जो टेंपो में सफर, धार्मिक स्थल पर भीड़ वाले स्थानों और चौक-चौराहों पर आने वाली महिलाओं की गले की चेन पर हाथ साफ कर रहा है। एक साल में कई घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकांश मामलों में ये महिलाएं पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इसके पूर्व देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली के भरटोला वार्ड की रहने वाली तीन महिलाओं को कसया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कसया से तरकुलवा जाते समय टेंपो में एक महिला के गले से सोने का चेन काटकर सिसवा महंथ के पास उतरते समय पकड़ी गई तो भागने लगी थी, गांव वालों की मदद से तीनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चेन स्नेचिंग के आरोप में जिन महिलाओं को जेल भेजा है, वह पश्चिमी चंपारण, देवरिया और संतकबीरनगर की रहने वाली हैं।