फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BDO gave notice to village head and secretary and asked for clarification

Kushinagar News: बीडीओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस देकर मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 21 Aug 2024 05:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
BDO gave notice to village head and secretary and asked for clarification
खड्डा। क्षेत्र के चमरडीहा गांव के ग्राम प्रधान और सचिव को बीडीओ ने नोटिस देकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इस गांव के प्रधान और सचिव पर बिना स्ट्रीट लाइट लगाए ही साढ़े तीन लाख रुपये का भुगतान कराने का आरोप है। बीडीओ ने बताया कि यदि आरोप सही मिला तो दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चमरडीहा दलित बाहुल्य गांव है। वहां गांव में पथ प्रकाश के लिए पंचम वित्त योजना के तहत स्ट्रीट लाइट लगनी थी। लेकिन बिना एक भी लाइट लगाए कागजी खानापूर्ति कर लाइट लग गई है। मेसर्स चिन्मया इंटर प्राइजेज के बैंक खाते में बीते नौ अगस्त को सीधे 3,54,662 रुपये भुगतान भी कर दिया गया। इसकी जांच हुई, तो गबन का मामला उजागर हुआ। इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने ग्राम प्रधान अंगिरा देवी और ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार को नोटिस जारी कर बुधवार की दोपहर 12:30 बजे तक स्पष्टीकरण मांगा है। पंचायत अधिकारी के अपने कार्य क्षेत्र में नहीं रहने की बात भी सामने आई है। खंड विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) को निर्देश दिया है कि इस प्रकरण में सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत करावें। इसकी जानकारी डीपीआरओ व सीडीओ को भी भेज दी गई है। इस संबंध में बीडीओ विनीत कुमार यादव ने बताया कि बिना कार्य कराए भुगतान कराने के मामले में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगी गई है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed