फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BDO bans lifting of nutritious food

Kushinagar News: बीडीओ ने पुष्टाहार उठान पर लगाई रोक

Fri, 22 Mar 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
BDO bans lifting of nutritious food
दुदही। बाल विकास विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलने वाले पुष्टाहार पर बीडीओ ने रोक लगा दी है। पुष्टाहार वितरण करने वाले समूह पर अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन

15 मार्च को बीडीओ रामराज कुशवाहा स्टाॅक सत्यापन करने बाल विकास कार्यालय के गोदाम पहुंचे। वहां स्टोर कीपर अरविंद गौतम ने स्टाॅक का रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया। उन्होंने बताया कि प्रभारी सीडीपीओ सुनीता चौधरी स्टॉक रजिस्टर लेकर चली गई हैं। इसके अलावा 19 मार्च को ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लल्लन गोंड़ ने बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय में पुष्टाहार वितरण की जांच की थी। उनका आरोप था कि समूह पुष्टाहार वितरण में अनियमितता बरत रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने जांच पूरी होने तक पुष्टाहार उठान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed