{"_id":"6197e5974cc4b17de1037f6c","slug":"bdo-and-secretry-helped-in-vaccination-kushinagar-news-gkp416935783","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी से बचाव में अब बीडीओ व ग्राम पंचायत सविच भी करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी से बचाव में अब बीडीओ व ग्राम पंचायत सविच भी करेंगे मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से बचाव में अब बीडीओ व ग्राम पंचायत सविच भी करेंगे मदद
कोरोनारोधी टीका लगवाने से वंचित लोगों का सर्वे कराकर टीकाकरण पर देंगे जोर
अब तक 16.75 लाख लोगों को ही लगी है वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिवों की मदद भी ली जाएगी। इनके जिम्मे भी कोरोनारोधी टीका लगवाने से वंचित लोगों का सर्वे कराना है। इसमें सर्वाधिक जोर पहला ही टीका लगवाने से वंचित लोगों का पता लगाना होगा। क्योंकि पहला टीका से ही वंचित लोगों की संख्या चार लाख से अधिक है।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनपद में 16 जनवरी से ही कोविड टीकाकरण चल रहा है। इसके बावजूद शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा नहीं हो सका है। जिले में पहले 23 लाख 18 हजार 424 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन करीब दस दिन पहले राज्य सरकार की तरफ से यह लक्ष्य बढ़ाकर 2539455 कर दिया गया है। अभी तक इसमें से 1675431 लोगों को ही पहला टीका लग पाया है। दूसरा टीका तो 598460 लोगों को लगा है। इस तरह अब तक सिर्फ 2273891 लोगों को ही कोरोनारोधी टीका लगाया जा सका है।
इस टीकाकरण में तेजी लाने के लिए शासन प्रशासन की तरफ से हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। लेखपालों के बाद अब बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी इस कार्य में लगाने का निर्णय लिया गया है। इनके जिम्मे टीकाकरण से वंचित लोगों का सर्वे कराकर उनकी सूची देनी है ताकि वंचित लोगों का टीकाकरण पूर्ण किया जा सके। सर्वाधिक जोर पहला टीका लगवाने पर है।
विज्ञापन
शत-प्रतिशत लोगों को कोरोनारोधी टीका लगवाने पर शासन प्रशासन का पूरा जोर है। इसी निमित्त अब सभी बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है ताकि वंचित लोगों का उनके माध्यम से सर्वे कराकर छूटे लोगों का भी टीकाकरण कराया जा सके।
डॉ. संजय कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
कोविड टीकाकरण महाभियान है। इस महामारी से बचाव में हर विभाग की जिम्मेदारी तय की जा रही है ताकि जनपद के प्रत्येक वयस्क व्यक्ति का टीकाकरण पूर्ण हो सके। इसी उद्देश्य से सभी बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।
एस. राजलिंगम, डीएम