फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   barred to give memorandum

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की हसरत रह गई बाकी

Sun, 07 Jul 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
barred to give memorandum
सीएम योगी आदित्य नाथ को प्रार्थना पत्र देने से रोकने पर युवक कलेक्ट्रेट गेट पर लेट गया । - फोटो : KUSHINAGAR
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की हसरत रह गई बाकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर कई संगठनों के लोग ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। इसे लेकर फरियादियों ने शोर-शराबा भी किया। बाद में नगरपालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और इस आश्वासन के साथ उनका ज्ञापन लिया कि वे इसे मुख्यमंत्री को सौंप देंगे।

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी, इजहार आलम आदि रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के हर्दी छपरा गांव में निर्बल लोगों की जमीन पर कब्जा करने और उसका विरोध करने पर पिटाई किए जाने के संदर्भ में ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी तरह रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली गांव की सत्यभामा देवी जमीन विवाद में उनके पति की हत्या करने के आरोपियों को संरक्षण दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंचीं थीं। एक युवक तो ज्ञापन न दिलाने पर जमीन पर लेट गया था। शोर सुनकर पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल, हियुवा के जिला प्रभारी रामअधार राजभर, जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा, जिला मंत्री मनीष जायसवाल के साथ पहुंचे और यह आश्वासन देते हुए ज्ञापन स्वयं लिया कि उसे सीएम को सौंप देंगे। चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद सीएम को सभी ज्ञापन सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed