फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bapu awakened the light, people became crazy about freedom

बापू ने जगाई अलख, आजादी के दीवाने हो गए लोग

Sat, 01 Oct 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bapu awakened the light, people became crazy about freedom
महात्मा गांधी की प्रतिमा। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
बापू ने जगाई अलख, आजादी के दीवाने हो गए लोग
विज्ञापन

विजयपुर की सभा ने बदल दी थी तस्वीर
अंग्रेजों को खदेड़ने कूद पड़े थे लोग
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। आजादी की लड़ाई में जिले की अहम भूमिका रही है। वर्ष 1917 में महात्मा गांधी की विजयपुर में हुई सभा ने लोगों को आजादी का दीवाना बना दिया था। वे अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में कूद पड़े थे। उन्हें यातनाएं भी सहनी पड़ी थीं, लेकिन अपनी मंजिल से डिगे नहीं।
उस वक्त महात्मा गांधी ने गांव के पश्चिम जंगल में भारी जनसमूह को संबोधित किया था। हालांकि गांधी ने सभा में आपसी एकता, खादी व चरखा, स्वदेशी प्रचार आदि पर बल दिया था, लेकिन आजादी के दीवाने कहां मानने वाले थे। उन्होंने अंग्रेजों को सबक सिखाने की मन में ठन ली थी। यहां पर आंदोलन की जिम्मेदारी गांधी ने गांव के मोहित खटीक को सौंपी थी। बाद में वह गांधी उपनाम से मशहूर हो गए थे।
विज्ञापन

विजयपुर दक्षिण पट्टी निवासी मंगरू कमकर व दुमही निवासी तप्पी लाल श्रीवास्तव के साथ मिलकर मोहित खटीक ने रेल लाइन व पंसरवा सड़क पर बने पुल को ध्वस्त कर दिया था। अपनी छापामार शैली से मोहित खटीक अंग्रेजों के आंखों की किरकिरी बन गए थे। गांधी की प्रेरणा से आजादी की लड़ाई में कूदे मोहित को गिरफ्तार कर अंग्रेज कुबेरस्थान ले गए, उनकी मूंछ उखवड़ा दी। दांत तोड़कर घोड़ों से रौंदवा भी। किसी तरह घायल मोहित को घर लाया गया। 24 जून 1985 को उनका निधन हो गया। दुदही क्षेत्र में बना गांधी चबूतरा आज भी आजादी की लड़ाई की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed