{"_id":"6ab5935f50cbcd0bf10a987a","slug":"banks-to-remain-closed-for-five-consecutive-days-complete-essential-tasks-beforehand-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168739-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी काम
विज्ञापन
पडरौना। बैंक से जुड़ा जरूरी काम है, तो समय रहते निपटा लें। लगातार पांच दिन बैंक शाखाएं बंद रहने से ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है। चौथे शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद तीन दिन बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल है। ऐसे में शाखाओं में पहुंचकर होने वाले जरूरी काम प्रभावित होने की आशंका है।
26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इसके बाद पांच दिवसीय कार्य की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल है। इसके बाद एक अक्तूबर को बैंक खुलेगी, दो अक्तूबर को गांधी जयंती का अवकाश है, फिर तीन अक्तूबर को खुलेगी। इसके बाद चार अक्तूबर को रविवारीय अवकाश है।
अक्तूबर शुरू होने से पहले सितंबर के अंतिम दिनों में लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने से नकदी जमा करने और निकालने, चेक जमा करने तथा शाखा से जुड़े अन्य जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। जिन ग्राहकों को आने वाले दिनों में नकदी की जरूरत है, उन्हें पहले से व्यवस्था करनी होगी। इसी तरह चेक जमा करने या बैंक शाखा में दस्तावेज संबंधी काम कराने वाले ग्राहक भी पहले ही अपना काम पूरा कर लें। हालांकि एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन सेवाओं के जरिये ग्राहक जरूरत के अनुसार लेन-देन कर सकेंगे।
विज्ञापन
0
इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक
26 सितंबर — चौथा शनिवार
27 सितंबर — रविवार
28 सितंबर — प्रस्तावित हड़ताल
29 सितंबर — प्रस्तावित हड़ताल
30 सितंबर — प्रस्तावित हड़ताल
0
लगातार पांच दिन बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। चौथे शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल की सूचना मिली है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि शाखा से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। नकदी की जरूरत वाले ग्राहक भी समय रहते व्यवस्था कर लें, ताकि परेशानी न हो। - संतोष कुमार, एलडीएम।