फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Banks in many places there was an altercation

बैंकों में कई जगहों पर हुई नोकझोंक

Fri, 11 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Fri, 11 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Banks in many places there was an altercation
लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जिले के बैंकों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ गई। पूरे दिन शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक की बैंक शाखाओं के बाहर तक लाइन लगी रही। लाइन में खड़े लोग आपस में नोकझोंक करते हुए देखे गए। पडरौना शहर के एसबीआई, पीएनबी और सेंट्रल बैंक के अलावा एचडीएफसी और एक्सिस बैंक की शाखाओं में भी ग्राहकों की लंबी कतार लगी हुई थी। तुर्कपट्टी क्षेत्र के सेंट्रल बैंक रुदवलिया में रुपया जमा करने गई एक महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया। महिला भीड़ में दब गई थी। पीएनबी दुदही शाखा में भीड़ संभालने के लिए पुलिसवालों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से पहले ही हर जगह बैंकों के आगे ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई थी। पडरौना नगर के एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महराष्ट्रा, आंध्रा बैंक के अलावा आरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक आदि की शाखाओं का गेट खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लग गई। सुबह कैश न होने के चलते अधिकांश बैंक ने केवल नोट जमा किए। दोपहर बाद एसबीआई मेन ब्रांच और पीएनबी सुभाष चौक समेत कुछ बैंक शाखाओं ने 100 और 50 रुपये के नोट का भुगतान शुरू किया। इसके बाद कुछ जगहों पर 2000 के नए नोट भी बांटना शुरू हुए।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी क्षेत्र के सेंट्रल बैंक रुदवलिया में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी थी। यहां भीड़ में दब जाने की वजह से एक महिला के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। किसी तरह से महिला को भीड़ से बाहर निकाला गया। पीएनबी दुदही की शाखा में इतनी भीड़ बढ़ी की बाहर रास्ता ही अवरुद्ध हो गया। दोपहर में बैंक गेट पर भीड़ के चलते कई बार पुलिसवालों को हस्तक्षेप करना पड़ा। यही हालत तमकुहीराज, सेवरही, फाजिलनगर, पटहेरवा, हाटा, सुकरौली, मथौली बाजार, कप्तानगंज, रामकोला, लक्ष्मीगंज, खड्डा,  छितौनी और जटहां बाजार क्षेत्र का भी था। हर जगह बैंकों पर पुलिस लगानी पड़ी है। बैंक कर्मियों को देर शाम तक एक भी मिनट का आराम नहीं मिल रहा है। काउंटर से कर्मियों के हटते ही भीड़ हल्ला मचना शुरू कर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर ने देखा बैंकों का हाल
पडरौना। कुशीनगर के लीड बैंक मैनेजर एचएल कुशवाहा ने शुक्रवार को पडरौना नगर समेत देहात क्षेत्र की कई बैंक शाखाओं का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। शाम को उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि नोट बदलने की हड़बड़ी के चलते ही यह स्थिति आई है। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नई करेंसी चेस्ट में पहुंचनी शुरू हो गई है। एक से दो दिन में एटीएम पूरी तरह से कार्य करने लगेंगे। बैंकों से भी भुगतान और नोट बदलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। बैंकिंग कार्य के लिए शनिवार और रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed