{"_id":"58ab33664f1c1b2b69b23692","slug":"banks-do-not-have-the-parking-system-installations","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों और प्रतिष्ठानों के पास भी नहीं है पार्किंग व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों और प्रतिष्ठानों के पास भी नहीं है पार्किंग व्यवस्था
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में सरकारी और निजी बैंकों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की भरमार होने के बावजूद पार्किंग का कहीं इंतजाम नहीं है। ऐसे में ग्राहकों को सड़क पर ही अपने वाहन खड़े करना पड़ता हैं। घंटों वाहन खड़े रहने से नगर में हर दिन जाम लगा रहता है।
पडरौना नगर में भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम, ऐक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोडेक बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सिटी ब्रांच, पंजाब नेशनल बैंक सिटी ब्रांच एवं मुख्य ब्रांच, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंक हैं। इनमें एसबीआई की मुख्य शाखा और एलआईसी को छोड़ दिया जाए तो अन्य किसी बैंक के पास खुद का पार्किंग स्थल नहीं है। लोगों को अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करके बैंक में जाना पड़ता है। ऐसे में बाइक व अन्य वाहनों के चोरी होने का अंदेशा तो रहता ही है, सड़क तक खड़े किए गए इन वाहनों से नगर में रुक - रुककर जाम भी लगता रहता है।
यही हाल वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का है। नगर के सभी प्रमुख मार्ग एक तो पहले से ही अतिक्रमण के शिकार हैं, दूसरे इनकी तरफ से पार्किंग स्थल का निर्धारण न किए जाने से सड़क पर ही वाहनों का भरमार लग जाती है। ऐसे में सड़कों पर जाम लग जाता है। यह स्थिति पडरौना नगर के कसया रोड, ओंकार वाटिका कॉलोनी रोड, रामकोला रोड, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, दरबार रोड, जटहां रोड, कठकुइयां रोड, मेन बाजार रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों पर है। जाम के कारण नौकरीपेशा, मरीज, यात्रियों सहित हर तरह के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फिर भी इस मामले में न तो नगरपालिका प्रशासन सक्रिय दिखता है और न ही यातायात एवं पुलिस प्रशासन।