फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Banks closed

बैंक बंद, एटीएम भी खाली

Sun, 29 Jan 2017 12:04 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Banks closed
एटीएम पर लाइन लगी - फोटो : अमर उजाला
 महीने का चौथा शनिवार होने के कारण इस दिन पडरौना शहर के सभी बैंक बंद रहे। रुपये की जरूरत पूरी करने के लिए खाताधारकों ने उन एटीएम पर भी लाइन लगाई, जहां अक्सर रुपये निकलते रहे। पर अफसोस कि सभी एटीएम रुपये के अभाव में बंद रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सभी बैंक बंद रहे। इससे कैश के लिए लोग एटीएम की ओर टकटकी लगाए हुए थे, लेकिन शहर के तीस एटीएम में से एक का भी ताला नहीं खुला। हालांकि एचडीएफसी बैंक के एटीएम के बाहर लोग इस आश में लाइन लगाए हुए थे कि इसका शटर उठेगा और रुपये निकलेंगे। काफी देर तक एटीएम के बाहर खड़े रहने पर भी न तो कोई कर्मचारी पहुंचा और न ही ताला खुला। 
विज्ञापन

लाइन में खड़े विमलेश यादव का कहना था कि घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए रकम की आवश्यकता थी, लेकिन रुपये नही मिले। शिवपुर निवासी लाल प्रकाश यादव ने बताया कि खेत में खाद डालने के लिए कुछ रुपये की जरूरत थी। सोचा एटीएम से निकल जाएंगे, लेकिन यहां आने पर पता चला कि शहर के सारे एटीएम बंद हैं। घोरघटिया निवासी पूजा मिश्रा का कहना था कि शादी में जाने के लिए सामानों की खरीदारी करनी थ्री, लेकिन सभी एटीएम बंद होने के नाते रकम नहीं मिल सका है। सिकटा की रहने वाली इंदिरा मिश्रा का कहना था कि कुछ रुपये की आवश्यकता थी, लेकिन एटीएम बंद होने से खाली हाथ ही जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed