फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ban on entry of students without dress and fee receipt

Kushinagar News: बिना ड्रेस व फीस रसीद के छात्रों के प्रवेश पर रोक

Thu, 30 Nov 2023 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of students without dress and fee receipt
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को सख्त रुख अपनाया है। कॉलेज में बिना फीस रसीद और ड्रेस के कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को बुधवार को प्रवेश नहीं दिया गया। जिन छात्रों ने इस आदेश का पालन किया। उनको परिसर में जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने काॅलेज गेट पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान बिना ड्रेस व फीस रसीद के छात्र-छात्राओं के विरुद्ध चेकिंग की। प्राॅक्टोरियल बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को ड्रेस कोड में आने पर ही देने का आदेश पहले ही जारी किया था। कुशीनगर स्थित बुद्ध पीजी कॉलेज में 5500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कुछ निजी कॉलेजों के छात्र व अराजक तत्वों को रोकने के लिए प्राॅक्टोरियल बोर्ड ने एक सप्ताह पहले ड्रेस और फीस रसीद के साथ प्रवेश करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाहरी छात्रों के आने से भीड़ बढ़ जा रही है। इसके कारण सुरक्षा और अनुशासन प्रभावित हो रहा है। इसके लिए ही ड्रेस कोड लागू किया गया है। कॉलेज के नियंता डॉ. गौरव तिवारी, डाॅ. निगम मौर्य, रमेश चंद्र विश्वकर्मा, डाॅ. सौरभ द्विवेदी, डाॅ. शंभू दयाल कुशवाहा, डाॅ. सुबोध गौतम, डाॅ. वीरेंद्र साहू, डाॅ. अजय मिश्र, डाॅ.पूजा ने व्यवस्था का पालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed