{"_id":"64ac69914c686d1c310d6da8","slug":"ban-on-eggs-from-other-provinces-otherwise-layer-farms-will-be-closed-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-1229-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दूसरे प्रांतों के अंडे पर लगे रोक, नहीं तो बंद हो जाएंगे लेयर फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दूसरे प्रांतों के अंडे पर लगे रोक, नहीं तो बंद हो जाएंगे लेयर फार्म
Tue, 11 Jul 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
डीएम को मांग पत्र देने पहुंचे लेयर फार्म संचालक।
- कुक्कुट विकास समिति ने डीएम को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दूसरे प्रदेशों से जिले में आ रहे अंडे की वजह से लेयर फार्म मालिकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कुक्कुट विकास समिति की तरफ से सोमवार को सीएम को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपकर कार्रवाई फार्म मालिकों ने कार्रवाई की मांग की।
जिले में करीब 150 लेयर फार्म से बेहतर अंडा उत्पादन हो रहा है। लेकिन पंजाब, हरियाणा आंध्रप्रदेश से कम रेट पर अंडा लाकर बेचा जा रहा है। इसके चलते जिले के अंडा उत्पादकों का व्यवसाय चौपट हो रहा है। दूसरे प्रदेश लाकर अंडे की बिक्री पर बीच में हाईकोर्ट ने रोक लगाया था। लेकिन बाद में नियमों में बदलाव कर दिया गया है।
कोल्ड स्टोर में अंडे की जमाखोरी कर अंडा माफिया व्यापार को चौपट करने में लगे। सरकार को संज्ञान लेकर दूसरे प्रदेशों से उत्तर प्रदेश में आने वाले अंडे पर रोक लगाती चाहिए। ऐसा नहीं होने पर प्रदेश के अंडा उत्पादकों को आने वाले दिनों में आर्थिक तंगी से जूझना पड़ेगा। कुक्कुट पालन योजना चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजेंद्र प्रताप सिंह, इंजीनियर मनोज सिंह, उमर अंब्बास, मनीष कुमार सिंह, प्रशांत, अमीत चौरसिया आदि मौजूद रहे।