फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ban on dussehra mela

कोरोना ने रामलीला मैदान में दशहरा मेला के आयोजन को रोका

Sat, 10 Oct 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
ban on dussehra mela
कोरोना ने रामलीला मैदान में दशहरा मेला के आयोजन को रोका
विज्ञापन

- नगर के रामलीला मैदान में हर साल विजय दशमी को लगता है दशहरा मेला
- आयोजकों को नहीं मिली मेला आयोजन की अनुमति
फोटो है।
संतोष वर्मा (संवाद)
पडरौना (कुशीनगर)। वर्ष 1835 के पूर्व से पडरौना के रामलीला मैदान में लगने वाले दशहरा मेला की परंपरा इस साल टूटती नजर आ रही है। क्योंकि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने किसी भी प्रकार के मेला के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि पडरौना राजपरिवार के पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह दशहरा के दिन अपने परिवार के साथ पूर्व के वर्षों की भांति नीलकंठ पक्षी उड़ाने के लिए मौजूद रहेंगे।
पडरौना के दशहरा मेला के आयोजक एवं पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के चचेरे भाई अनिल प्रताप नारायण सिंह बताते हैं कि उनके पूर्वज राजा उदित नारायण सिंह ने वर्ष 1835 में अपने महल में ठाकुरजी की मूर्ति की स्थापना कराई थी। उसके पहले से यहां रामलीला एवं दशहरा मेला का आयोजन होता है।
विज्ञापन

राजदरबार के सामने हर साल लगने वाला दशहरा का मेला सदियों पुराना है। वर्ष 1835 के पहले पडरौना के तत्कालीन राजा उदित नारायण सिंह ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। उसे पडरौना का राजघराना पीढ़ी दर पीढ़ी आयोजित करते आ रहा है। रावण का विशाल पुतला और घंटों तक चलने वाली आतिशबाजी इस मेले का मुख्य आकर्षण होती है। रावण का पुतला भी बनाने वाले करीगरों में अधिकतर मुस्लिम होते हैं। राजा जगदीश नारायण सिंह और बृजनारायण सिंह के समय में इस मेले को भव्यता मिली। यह परंपरा तभी से चली आ रही है, लेकिन इस साल कोरोना महामारी के चलते शासन-प्रशासन ने दशहरा मेला के आयोजन पर भी रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक अनिल प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि दशहरा मेला आयोजन को लेकर उन्होंने एसडीएम सदर से मुलाकात की थी, लेकिन उन्होंने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए दशहरा मेला न कराए जाने की सलाह दी है। इसके बाद एडीएम विंध्यवासिनी राय से भी मिले, लेकिन उन्होंने भी यही बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए दशहरा मेला पर पूरी तरह रोक है। इसलिए इस साल दशहरा मेला का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed