{"_id":"69655c35e67054ffcd05dd69","slug":"ballia-advanced-to-the-next-round-after-defeating-nepal-2-0-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-152646-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नेपाल को 2-0 से हराकर अगले राउंड में पहुंचा बलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नेपाल को 2-0 से हराकर अगले राउंड में पहुंचा बलिया
Tue, 13 Jan 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। फतेह मेमोरियल इंटर काॅलेज के ग्राउंउ पर 32वीं राजा इंद्रजीत प्रताप शाही फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को बलिया के बेल्थरा व नेपाल के वीरगंज के बीच मैच खेला गया। इसमें बलिया ने नेपाल को 2- 0 हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
मुख्य अतिथि कर्नल नसीम अख्तर व संजय गुप्ता ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को बीरगंज यूथ एकेडमी नेपाल और एमएससी फुटबाल क्लब बेल्थरा रोड बलिया के बीच खेला गया। पहले हाॅफ में किसी ने कोई गोल नहीं दागे। दूसरे हाॅफ के 19 वें मिनट में बेल्थरा के थापा ने एक गोल लेकर टीम को 1- 0 से बढ़त बनाई। नेपाल की टीम बराबरी करने के लिए प्रयासरत थी कि बेल्थरा की टीम के कप्तान ने 64 वें मिनट में दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।