फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ballast laden truck collides with tree due to tire burst, people narrowly escaped

Kushinagar News: टायर फटने से पेड़ से टकराया गिट्टी लदा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 07 Dec 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ballast laden truck collides with tree due to tire burst, people narrowly escaped
पडरौना। शहर के सुभाष चौक स्थित रोडवेज बस स्टेशन के पास गिट्टी लदे ट्रक का टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद एक घर के आगे जाकर किसी तरह रुक गया। यह घटना रात के करीब डेढ़ बजे हुई। संयोग ही था कि वहां जाकर रुक गया और रात का वक्त था, नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। खुद को खलासी बताने वाले शख्स को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई, जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गोरखपुर से गिट्टी लादकर चालक और खलासी बिहार के लिए निकले थे। वे कप्तानगंज के रास्ते पडरौना होते हुए बिहार जाने वाले थे। पडरौना के रोडवेज बस स्टेशन के पहले ट्रक का आगे का एक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर गेट पर स्थित पेड़ों से टकराते हुए एक घर के आगे जाकर किसी तरह रुका। यह वह स्थान है, जहां पूरे दिन ठेले पर दुकानें लगती हैं, बसों के इंतजार में यात्री बैठे रहते हैं, लेकिन रात का समय होने के कारण सन्नाटा था। ट्रक घर के दरवाजे पर जाकर रुका था। और आगे बढ़ा होता तो घर भी क्षतिग्रस्त हो सकता था। इस तरह बड़ी अनहोनी टल गई।
विज्ञापन

कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि खुद को ट्रक का खलासी बताने वाले शख्स को हिरासत में लिया गया है। उसका नाम प्रदीप यादव पुत्र संपत यादव है, जो देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के इटवा गांव का निवासी है। चालक भाग निकला। उन्होंने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed