फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bajranf dal taken information about religeon change

Kushinagar News: बजरंग दल के पदाधिकारी ने धर्मांतरण मामले में पुलिस कार्रवाई की ली जानकारी

Sun, 03 Sep 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
bajranf dal taken information about religeon change
सह संयोजक ने घटनास्थल से एक बोतल पानी कराया बरामद
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर के धन्नीपट्टी टोला में धर्मांतरण के मामले को लेकर बजरंग दल के गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक ने पहुंचकर इस मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से इस बारे में बातचीत की।

बजरंग दल के गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने टीम के साथ धन्नीपट्टी पहुंचकर लोगों से बातचीत की। मौके पर विवेचक रत्नेश मौर्य से घटना में दर्ज प्राथमिकी व जांच के बारे में जानकारी ली। कहा कि जांच में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि विदेशी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आया और इतना बड़ा षडयंत्र करके वापस चला गया। प्रशासन को कड़ाई से पूछताछ करनी चाहिए थी। ग्रामीणों को अवगत कराया कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बारे में तत्काल जानकारी देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर-दराज से लोग आकर प्रलोभन देकर सीधे-सादे लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन लोगों में कार्रवाई को लेकर असंतोष है। उनका कहना है कि यदि उसी दिन पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की होती तो इसके जिम्मेदार गिरफ्त में आ गए होते।


सह संयोजक ने घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान वहां से एक बोतल, जो अजीब दुर्गंध दे रहा था, उसे मामले के विवेचक को बरामद कराया। इस दौरान शिवाकांत सिंह, गौरव द्विवेदी, बलराम मिश्र, अंकित सिंह, दीपक गुप्त, मुकेश वर्मा, अमित खरवार, विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक किशोर यादव, विहिप के जिला मंत्री सनत कुमार पांडेय, नितेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।

इस संबंध में एसएचओ डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत हो गया है। विवेचक की ओर से जांच-पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed