फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bail plea of dowry murder accused rejected

Kushinagar News: दहेज हत्यारोपियों की जमानत याचिका खारिज

Thu, 24 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bail plea of dowry murder accused rejected
पडरौना। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दहेज हत्यारोपियों की जमानत याचिका निरस्त कर दी। बुधवार को आरोपियों ने अधिवक्ता के जरिए न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन

रामअवध मौर्य की पुत्री गीता की शादी 18 फरवरी 2022 को विशाल पुत्र रमेश मौर्य के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही पति विशाल व उसकी मां चंद्रावती देवी दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री गीता को प्रताड़ित करने लगे। छह मार्च की रात करीब 11 बजे विशाल के मोबाइल से गीता ने अपने मायके वालों को फोन कर बताया कि उनके पति विशाल और सास चंद्रावती देवी दहेज के लिए मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीते आठ मार्च की सुबह करीब छह पति विशाल ने फोन कर मायके वालाें को बताया कि गीता रात से ही गायब है। काफी तालाश के बाद उसका पता नहीं चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल निवासी साकिन बलुआ नंबर दो पोखरिहवा टोला थाना अहिरौली बाजार व चंद्रावती देवी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। न्यायालय ने आपराध की गंभीरता से को देखते हुए आरोपियों की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed