{"_id":"6786ae1af9fc78b3e809bb31","slug":"bahraich-defeated-ne-railway-gorakhpur-2-0-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130274-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बहराइच ने एनई रेलवे गोरखपुर को 2-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बहराइच ने एनई रेलवे गोरखपुर को 2-0 से दी शिकस्त
Wed, 15 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल परिसर में आयोजित स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एनई रेलवे गोरखपुर व ने डीएफए बहराइच को दो गोल से पराजित किया। मुख्य अतिथि सदाशिव मणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले हाफ में बहराइच की टीम ने गोरखपुर पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैच के 34वें मिनट में बहराइच ने शानदार मैदानी गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। बहराइच ने इसके बाद भी गोल करने के कई मौके गंवाए। मध्यांतर तक बहराइच ने एनई रेलवे गोरखपुर पर 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर गोल करने का जोरदार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मैच के 55वें मिनट में बहराइच ने शानदार मैदानी गोल कर गोरखपुर पर 2-0 की बढ़त बना ली। इस तरह रोमांचक मुकाबले में बहराइच की टीम ने एनई रेलवे गोरखपुर की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। आयोजक एसएन शुक्ला ने बताया कि बुधवार को दोपहर एक बजे से सिंगाही लखीमपुर खीरी व बहराइच के बीच मुकाबला होगा।
इस दौरान संजय रावत, विपिन चंद्र त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, पंकज सिंह, मुजीबुल हुसैन टीपू, अजय लोहिया आदि मौजूद रहे।