{"_id":"6159e3018ebc3e323b522a53","slug":"bagahin-dham-will-be-developed-kushinagar-news-gkp4115954141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगहीं धाम को किया जाएगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगहीं धाम को किया जाएगा विकसित
विज्ञापन
बगहीं धाम को किया जाएगा विकसित
बगहीं धाम में स्थित है रामजानकी का प्राचीन मंदिर
एक करोड़ 42 लाख रुपये का भेजा गया है प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। क्षेत्रीय विधायक की पहल पर डीएम ने बगहीं धाम के सौंदर्यीकरण के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन निदेशक को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इस कार्य की प्रस्तावित लागत एक करोड़ 42 लाख रुपये बताई गई है। यदि यह प्रयास सफल हुआ तो यह स्थल भी एक नई पर्यटन स्थली के रूप में विकसित होगा।
बगहीं धाम को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए क्षेत्र के लोगों के मांग पर विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने अप्रैल 2019 में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम के साथ पहुंचकर पर्यटन विकास के लिए खाका तैयार कराया था। उसके लिए यूपीपीसीएल ने 142.09 आगणन तैयार कर लोक निर्माण के पास भेजा था। रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर ने पर्यटन निदेशालय उत्तर प्रदेश को पत्र प्रेषित किया था। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के पत्र व विधायक की पहल पर महानिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश ने बगहीं पीठ के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास के लिए डीएम से प्रस्ताव मांगा था। पर्यटन स्थल के रूप में इसके विकसित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ मंदिर की ख्याति भी बढ़ेगी।
बढ़ेगी बगहीं धाम की ख्याति
क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि पर्यटन केंद्र बनने से बगहीं धाम पर छोटे-छोटे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बगहीं धाम की ख्याति दूर तक फैलेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में मदनपुर भेड़ीहारी देवी के मंदिर का जीर्णोद्धार करा दिया गया है। पनियहवा के पथलेश्वरनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। बगहीं धाम की प्रक्रिया अंतिम दौर में हैं। उन्होंने कहा कि डीएम और हमारे प्रयास से यहां भी पर्यटन स्थल विकसित होने वाला है।