फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bag full of cash and jewelery returned to woman

Kushinagar News: नकदी और जेवर से भरा बैग महिला को लौटाया

Thu, 12 Dec 2024 01:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Dec 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
Bag full of cash and jewelery returned to woman
नेबुआ नौरंगिया। पडरौना-पनियहवा मार्ग पर नेबुआ के पास एक बाइक सवार महिला का नकदी व जेवरात से भरा बैग गिर गया। महिला दरोगा व हेड कांस्टेबल ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए बाइक का पीछा कर महिला को उसका बैग सौंप दिया। नकदी व जेवर से भरा बैग पाकर महिला ने पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव की पूनम देवी अपने पति अरविंद के साथ खड्डा शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। बुधवार की दोपहर दोनों बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग पडरौना-पनियहवा मार्ग स्थित नेबुआ तिराहा के पास पहुंचे तो पूनम का बैग बाइक से गिर गया। उसमें तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण, 18 हजार रुपये था। बाइक के पीछे से आ रही महिला दरोगा ममता मौर्य व हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव ने बैग उठाकर बाइक सवार का पीछा कर उन्हें रोक लिया और दंपति को बैग सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed