{"_id":"6765c22b89f64876550b8114","slug":"badminton-vivek-and-sahil-of-class-six-topped-in-boys-category-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-128662-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : बालक वर्ग में कक्षा छह के विवेक व साहिल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन : बालक वर्ग में कक्षा छह के विवेक व साहिल अव्वल
Sat, 21 Dec 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र के पडरौन मंडुरही में स्थित पीएम श्री विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कक्षा छह के विवेक कुमार व साहिल और बालिका वर्ग में कक्षा सात की मिक्की व नंदिनी अव्वल रहीं। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर में वाहवाही बटोरी।
प्रतियोगिता में कबड्डी के जूनियर बालक वर्ग में कक्षा छह विजेता, कक्षा आठ उपविजेता और खो-खो में कक्षा आठ विजेता व कक्षा छह के छात्र उपविजेता रहे। वहीं प्राथमिक वर्ग के कबड्डी व खो-खो के बालक व बालिका वर्ग में कक्षा पांच विजेता व कक्षा तीन के छात्र उपविजेता रहे। लंबी कूद में विजय कुमार प्रथम, कृष्णा द्वितीय, तबरेज तृतीय, प्राथमिक स्तर ऊंची कूद में धीरज प्रथम, अंकित द्वितीय, सूरज तृतीय, लंबी कूद में धीरज प्रथम, अंकित द्वितीय व सलमान तृतीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस में कक्षा आठ के कृष्णा व आकाश विजेता व कक्षा छह के विवेक व साहित उपविजेता रहे।
रंगोली में आठवीं की छात्राएं लाडली, तन्नू, रीमा, मन्नू, रेशमी प्रथम, छठवी कक्षा की सादिका, सानिया, साइस्ता, पलक, नन्दिनी द्वितीय व कक्षा सातवीं कक्षा की संध्या, नन्दिती, कुमकुम तृतीय स्थान पर रहीं।