{"_id":"6a9dd4f16919ff089103d461","slug":"badharas-dola-procession-took-place-amid-tight-security-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-167398-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच निकला बड़हरा का डोल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच निकला बड़हरा का डोल जुलूस
विज्ञापन
बड़हरा गांव में डोल गुजरने के दौरान मस्जिद के करीब रस्सियों का सीमांकन करातीं पुलिस।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। बड़हरा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का डोल जुलूस रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। मस्जिद के पास पूर्व समझौते के अनुसार लाल लकीर पार कर निकाली गई झांकी शिवमंदिर पर पहुंची। वहां लोगों ने मेले का आनंद लिया।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर एसडीएम विवेक मिश्र, सदर सीओ राकेश प्रताप सिंह, सदर कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी और मिश्रौली चौकी प्रभारी शैलेंद्र मिश्र समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुबह से गांव में मौजूद रहे। दोपहर करीब दो बजे श्रीराम-जानकी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की झांकी जयकारों के साथ निकाली गई। झांकी गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ी मस्जिद के पास पहुंची। यहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे।
पूर्व में हुए समझौते के अनुसार झांकी के साथ चल रहे लोगों ने सड़क पर खींची गई लाल लकीरों को शांतिपूर्वक पार किया। परंपरा के अनुसार झांकी को कुछ देर विश्राम दिया गया। शाम पांच बजे डोल पूर्वी दिशा स्थित शिवमंदिर की ओर रवाना हुआ। गांव के प्रमुख चौराहों पर युवाओं ने विभिन्न करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। शिवमंदिर पहुंचने के बाद मेले में बच्चों और बुजुर्गों ने खरीदारी व मनोरंजन का आनंद लिया। शाम को पुलिस सुरक्षा के बीच झांकी वापस श्रीराम-जानकी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान दीनानाथ गुप्त, डॉ. मुरारीलाल श्रीवास्तव, मोहम्मद अकलीम उर्फ बबलू, राजकुमार, गुलाब, पवन गुप्त, महेंद्र रौनियार, राजीव रौनियार आदि मौजूद रहे।