{"_id":"6987965c2150a3f46b05d329","slug":"backward-class-people-demonstrated-in-favor-of-ugc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154292-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यूजीसी के पक्ष में पिछड़े वर्ग के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यूजीसी के पक्ष में पिछड़े वर्ग के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पडरौना। यूजीसी के पक्ष में शनिवार को पिछड़ा वर्ग के लोगों ने शहर के बावली चौक से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व को देकर यूजीसी रेगुलेशन 2026 को देश में लागू करने की मांग की।
जुलूस की अगुवाई कर रहे शैलेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोग आज समाज में शोषित और पीड़ित होने के साथ सामाजिक उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं। यूजीसी रेगुलेशन 2026 लागू होने से उन्हें समाज में समानता का भाव जागृत करेगा।
इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्र को देकर उच्च शिक्षा संस्थानों में यूजीसी (2026) समता कानून पूरे देश में लागू करने, ओबीसी जाति आधारित जनगणना कराकर समुचित प्रतिनिधित्व दिलाने व आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया बंद करने की मांग की। इस दौरान अरविंद कुशवाहा, चंदन शर्मा, अभय प्रताप आदि मौजूद रहे।