{"_id":"6737c590609af7147607b374","slug":"babu-genda-singh-was-the-messiah-of-farmers-youth-and-poor-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126466-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसान, नौजवान और गरीबों के मसीहा थे बाबू गेंदा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसान, नौजवान और गरीबों के मसीहा थे बाबू गेंदा सिंह
Sat, 16 Nov 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बाबू गेंदा सिंह गरीबों व किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने जीवनपर्यंत गरीबों और किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए संघर्ष किया। गन्ना शोध संस्थान व गंडक नहर जैसे कई विकास कार्य आज भी क्षेत्र के विकास की धुरी साबित हो रहे हैं। उनके पदचिह्नाें पर चलकर क्षेत्र के विकास को नया आयाम देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ये बातें शुक्रवार को सेवरही के किसान पीजी कालेज में बाबू गेंदा सिंह की 47वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश लोकलेखा समिति के पूर्व चेयरमैन व पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि अपने जुझारू व्यक्तित्व व सरल स्वभाव के चलते बाबू गेंदा सिंह 1952 से 1971 तक लगातार विधायक और 1971 से 1976 तक सांसद रहे। उनके कराए विकास कार्य आज भी मील का पत्थर हैं। सेवरही का गन्ना शोध संस्थान, सरगटिया का सब्जी व मसाला फार्म, लक्ष्मीपुर का बकरी फार्म, नहरों का जाल उन्हीं की देन है। संवाद