{"_id":"678d482a238ab8433b05b037","slug":"babhanauli-beats-laxmipur-and-misrauli-beats-tamakuhirod-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-130559-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बभनौली ने लक्ष्मीपुर व मिश्रौली ने तमकुहीरोड को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बभनौली ने लक्ष्मीपुर व मिश्रौली ने तमकुहीरोड को हराया
Mon, 20 Jan 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें बभनौली ने लक्ष्मीपुर व मिश्रौली ने तमकुहीरोड को हराया। दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
टूर्नामेंट के छठवें लीग मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बभनौली की टीम 11.2 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। बभनौली के गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी की बदौलत लक्ष्मीपुर की टीम 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 76 रन ही बना सकी। बभनौली ने 14 रनों से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट के सातवें लीग मैच में तमकुहीरोड की पूरी टीम 11.3वें ओवर में 101 रन पर आउट हो गई। मिश्रौली की टीम ने 10वें ओवर में पांच विकेट पर 102 रन बनाकर मैच जीत लिया। खेल का शुभारंभ सपा नेता विनीत शर्मा व रामजीत पटेल ने किया। सद्दाम अंसारी व रोहित कुमार ने अंपायरिंग, प्रिंस शुक्ल ने कमेंट्री व इब्राहिम अंसारी व विकास तिवारी ने स्कोरिंग की। इस दौरान आयोजन समिति के अरविंद उर्फ भीम भारती, करन कुमार, तारीफ अंसारी, नीतिश राय, अंकित कुमार, अलाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।