{"_id":"62d99c182270b24fdd205d97","slug":"ayushman-card1-kushinagar-news-gkp444495629","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन

- पांच से 20 जुलाई तक कार्ड बनाने में कुशीनगर सर्वोच्च स्थान पर
- प्रभारी सीडीओ ने अवशेष अंत्योदय कार्डधारकों से आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने में कुशीनगर जनपद प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर है। पांच से 20 जुलाई तक आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद का स्कोर सबसे ऊपर रहा है।
यह जानकारी डीएम एस. राजलिंगम ने दी। डीएम ने बताया कि उनके निर्देश पर एडीएम न्यायिक एवं प्रभारी सीडीओ उपमा पांडेय ने जिला स्तर पर सभी अंत्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया था। इस अभियान में पांच से 20 जुलाई के बीच जनपद में जितने लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, वह संख्या प्रदेश में सबसे अधिक रही। उन्होंने बताया कि पंद्रह दिनों में 1,03,612 अंत्योदय कार्डधारकों ने आयुष्मान कार्ड बनवाया है।
प्रभारी सीडीओ ने बताया कि यह जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अंत्योदय कार्डधारकों से अपील की कि जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वे अपना आयुष्मान कार्ड जल्द बनवा लें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड नजदीकी जनसेवा केंद्र, सरकारी अस्पताल या इसके लिए बने काउंटर पर बनवाया जा सकता है।