{"_id":"6a14b722e5a82ea961043861","slug":"awareness-campaign-launched-following-detection-of-smallpox-symptoms-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160523-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चेचक के लक्षण मिलने पर चला जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चेचक के लक्षण मिलने पर चला जागरूकता अभियान
Tue, 26 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। सीएचसी की टीम ने सोमवार को अहिरौली कुस्मही में चेचक (चिकनपॉक्स) के संभावित मामलों को लेकर निरीक्षण और जागरूकता अभियान चलाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभावित घरों का दौरा कर बच्चों की जांच की और ग्रामीणों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. एस.के. विश्वकर्मा के निर्देश पर पहुंची टीम ने उमापति कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा एवं नगीना कुशवाहा के घरों में बच्चों की जांच की। आदर्श (7), अनन्या (5) तथा प्रीति कुशवाहा (20) में चेचक के लक्षण पाए गए। टीम ने आवश्यक उपचार शुरू कराया और परिजनों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही संक्रमित व्यक्ति को अलग रखने, स्वच्छता बनाए रखने और समय पर उपचार कराने के लिए जागरूक किया गया, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान स्वास्थ्य टीम में विश्राम राव, आनंद कुमार दुबे एवं आशा कार्यकर्ता मीरा देवी मौजूद रहीं। संवाद