{"_id":"66b164fbbb63c2e4ab09d1f4","slug":"awarded-to-best-performing-participants-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-121124-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी पुरस्कृत
Tue, 06 Aug 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के महुई बुजुर्ग गांव के धुसी टोला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को राज्य पेयजल और स्वच्छता मिशन की तरफ से जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
राज्य पेजयल और स्वच्छता मिशन के सदस्य सुशांत पांडेय ने कहा कि लोगों के जलादोहन होने से पानी का संकट दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसे बचाने के लिए सभी लोगों को पानी का संरक्षण करना होगा। इसके बाद आलोक तिवारी व जानकी यादव की अगुवाई में स्वच्छता पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें आंचल पटेल ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह, शिक्षिका अर्चना विश्वकर्मा और विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।