फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   avobe than 20 despute of ex pradhan

Kushinagar News: 20 से अधिक विवादों से घिरे थे पूर्व प्रधान, पुलिस सभी बिंदुओं कर रही जांच

Tue, 23 May 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
avobe than 20 despute of ex pradhan
खोटही में पुर्व प्रधान रामहरख यादव के दरवाजे पर लगी पुलिस।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

घटनास्थल से हत्यारोपी की तलाश में लगी रामकोला पुलिस स्वॉट के अलावा सर्विलांस टीम कर रही जांच
मौके से पुलिस को एक चश्मा भी मिला है, जिसे पुलिस ले गई साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/रामकोला। थाना क्षेत्र के खोटही गांव के पूर्व प्रधान रामहरख यादव की रविवार की देर रात गला रेतकर की गई हत्या के मामले में पुलिस की जांच में पूर्व ग्राम प्रधान पर 20 से अधिक विवादित मामलों में घिरे होने की बात सामने आई है। पुलिस उन सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। सोमवार को पूर्व ग्राम प्रधान के मोबाइल नंबर का सीडीआर भी आ गया। हत्या के समय कितने मोबाइल सक्रिय थे, पुलिस उसकी भी छानबीन कर रही है। मंगलवार की सुबह पुलिस को एक चश्मा भी मिला। यह हत्या का राज का खोलने में मददगार बनेगा।
सोमवार की रात पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी दबोच लिया। पांचों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, रामहरख की पत्नी लीलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवालों की सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

इस गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख यादव की हत्या के मामले में उनके बड़े पुत्र संतोष यादव ने अपने गांव के ओमप्रकाश साहनी, बैजनाथ साहनी, डॉ. अंजुम आरिफ, बबलू मौर्या और अमरचंद गुप्ता के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक के बेटे संतोष यादव ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। हमारी पुलिस से यही मांग है कि उनके पिता के हत्यारे को गिरफ्तार करे और सजा दिलाए। हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार भी पुलिस बरामद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं मनी ताल परियोजना से तो नहीं जुड़ा है पूर्व प्रधान की हत्या का राज
रामकोला। थाना क्षेत्र के खोटही गांव के मनी ताल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। ताल की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को पूर्व प्रधान ने प्रशासन से मिलकर हटवाया था। उसके बाद से रामहरख यादव चर्चा में आए थे। वह अपने कार्यों की बदौलत अपनी अलग पहचान बनाए थे। इससे कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी बन गए थे। मनी ताल के किनारे ही उनकी हत्या कर दी गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही में मनी ताल है, जिसका परिक्षेत्र 103 एकड़ का है। उसके ऊपरी हिस्से में खेती योग्य जमीन है। जब इस ताल को पर्यटक स्थल के रूप में चयनित किया गया तो जिले के सभी अफसर पहुंचे और इसकी जमीन को तलाशना शुरू कर दिया। इसकी जिम्मेदारी पूर्व ग्राम प्रधान को दी गई, क्योंकि उन्हीं के प्रयास से मौजूदा ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। वह प्रधान के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते थे।

कोई सुपारी देकर भी करा सकता है हत्या
पुलिस ने जांच की तो रामहरख चुनाव के दौरान व प्रधानी के कार्यकाल के समय 20 से अधिक विवाद में घिरे मिले। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस नजरिए से जांच कर रही है कि पूर्व प्रधान की हत्या किसी विवाद में सुपारी देकर तो नहीं कराई गई है।


घटना स्थल पर चश्मा मिला
पुलिस इलेक्ट्रॉनिक्स पद्धति से जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल पर एक चश्मा भी मिला है। पुलिस फिंगर प्रिंट की बारीकी से जांच कर रही है। डॉग स्क्वाॅड ने कई स्थानों पर जांच-पड़ताल की।


वर्जन
पूर्व प्रधान कई विवादों में घिरे थे। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
-धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed