फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Auto lost control and got stuck in drain, seven people including driver injured

Kushinagar News: बेकाबू होकर नाले में फंसा ऑटो, चालक समेत सात घायल

Fri, 12 Jun 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Auto lost control and got stuck in drain, seven people including driver injured
मथौली में गैस एजेंसी के पास अनियं​त्रित होकर पलटा ऑटो क्षतिगस्त।संवाद
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह अगले टायर से हवा निकलने से सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित हो गया और दूसरी लेन के किनारे बने नाले में जा फंसा। हादसे में ऑटो चालक सहित सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मथौली सीएचसीले जाया गया,जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए चालक समेत पांच लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:0 बजे हाटा की तरफ से सवारियों को लेकर ऑटो कप्तानगंज की ओर जा रहा था। गैस एजेंसी के समीप उसके अगले पहिए की हवा निकल गई। रफ्तार में होने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। ऑटो घिसटते हुए दूसरी लेन में चला गया और सड़क के किनारे नाले से टकराकर उसी में फंस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग पहुंचे। ऑटो में गौरीबाजार थाना क्षेत्र की करमाजीतपुर निवासी महावीर साहनी (60), आशा देवी (45), चौरीचौरा निवासी कौशल्या देवी (50), धर्मेंद्र साहनी (38), हेवंती देवी (58) रामकिशन (68) व चालक देवरिया के खैरिया निवासी रमेश (46) सवार थे। लोगों ने फंसे सभी को बाहर निकाला और वाहनों से सीएचसी मथौली भिजवाया। प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सक ने महावीर साहनी, आशा देवी, कौशल्या देवी, धर्मेंद्र साहनी और ऑटो चालक रमेश की हालत चिंताजनक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं हेवंती देवी और रामकिशन का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

मथौली में गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो क्षतिगस्त।संवाद

मथौली में गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो क्षतिगस्त।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed