{"_id":"68c71a70cea0f4f09504b9b3","slug":"auto-drivers-angry-with-the-action-staged-a-protest-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-145307-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार्रवाई से नाराज ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार्रवाई से नाराज ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन
Mon, 15 Sep 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
किन्नरपट्टी में प्रदर्शन करते ऑटाे चालक। संवाद
मंसाछापर। जटहां-पडरौना मार्ग पर शनिवार को बस संचालकों की शिकायत पर पीटीओ ने तीन ई-रिक्शा और तीन टेंपो को पकड़कर सीज कर दिया। इससे नाराज टेम्पू और ई-रिक्शा चालकों ने रविवार को किन्नरपट्टी बाजार में अपनी वाहनों को खड़ा कर प्रदर्शन करने लगे।
इसके बाद वह हड़ताल पर बैठ गए, लेकिन दोपहर बाद बस और टेंपो संचालको के बीच बैठक हुई। दोनों पक्ष आपस में समझौता किए, जिसके बाद मामला शांत हुआ। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का नजर बनाए रही।
टेंपो और ई रिक्शा संचालकों के हड़ताल से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे से ही सोनेलाल गोड़, लाल मुहम्मद, नागेंद्र चौहान, राजू, कैलाश, राकेश, राजकुमार कुशवाहा, गुड्डू प्रसाद, मनिंदर, शैलेश, इसराफील, सैदुल्लाह समेत बड़ी संख्या में टेम्पू और ई-रिक्शा संचालक किन्नर पट्टी दुर्गा मंदिर परिसर में में जुट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बस संचालकों की शिकायत पर उनकी छह गाड़ियां जब्त की गई हैं। जिन्हें तत्काल छोड़ा जाए और तीन पहिया वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाए। विरोध की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दोपहर बाद बस व टेम्पू संचालकों के बीच वार्ता हुई। घंटों चली बैठक के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तय हुआ कि किन्नरपट्टी बाजार से टेम्पू और ई-रिक्शा का संचालन होगा, जबकि जटहां से पडरौना तक बसों का संचालन होगा। दोनों स्टैंड से एक-दंूसरे के वाहन सवारी नहीं बैठाएंगे। दोनों पक्ष अपने-अपने रूट से संचालन के लिए राजी हो गए। इस दौरान बस व टैंपो चालक मौजूद रहे।