फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aunty died nephew injured

Kushinagar News: कंटेनर की चपेट में आई चाची की मौत, भतीजा गंभीर

Mon, 31 Jul 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
aunty died nephew injured
एनएच पार करते समय फाजिलनगर कस्बे के बघौचघाट मोड़ पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। फाजिलनगर कस्बे के बघौचघाट मोड़ पर एनएच पार करते समय बाइक सवार चाची-भतीजा एक कंटेनर की चपेट में आ गए। इससे चाची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया, जबकि घायल युवक को फाजिलनगर सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बेनीभार गांव के रहने वाले उत्तम गिरी (28) अपनी चाची इंद्रावती देवी को बाइक से लेकर देवरिया जनपद के पथरदेवा स्थित एक रिश्तेदार के घर से अपने घर जा रहे थे। वह रविवार की दोपहर में 12 बजे फाजिलनगर कस्बा के बघौचघाट मोड़ पर एनएच-28 को पार कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान कसया की तरफ से आ रहे एक कंटेनर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिरी इंद्रावती देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइकसवार उत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक कंटेनर लेकर चालक जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, घायल उत्तम को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चौकी प्रभारी मृत्युंजय वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed