{"_id":"58b1ce594f1c1b485cb2349a","slug":"aunt-nephew-backward-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ-भतीजे की सरकार से पिछड़ा यूपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ-भतीजे की सरकार से पिछड़ा यूपी
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पडरौना और सेवरही में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि बुआ और भतीजे की सरकारों ने यूपी को विकास के मामले पिछड़ा बना दिया। राहुल गांधी को उन्हीं की पार्टी के लोग परिपक्व नहीं मान रहे हैं। तीन चरण के बीत चुके चुनाव में बीजेपी की आंधी चल रही है। प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
दोपहर दो बजे पडरौना पहुंचे अमित शाह ने करीब आधे घंटे के अपने संबोधन में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। चीनी मिलों की बदहाली के लिए प्रदेश की सपा सरकार को कसूरवार ठहराते हुए कहा कि इनकी नजर बंद मिलों की जमीनों पर है। सरकार बनी तो जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा व भासपा की सरकार बनी तो प्रदेश में इंटर तक की शिक्षा मुफ्त होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा और भ्रष्टाचार खत्म होगा।
विज्ञापन
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर सपा सरकार का काम बोलता तो बिजली, पानी, सड़क, बांध जैसी समस्याएं खत्म हो जानी चाहिए थीं, लेकिन समस्याएं हैं तो इसका मतलब है कि कोई काम नहीं हुआ।
इन सभाओं में कुशीनगर के सांसद राजेश पांडेय, स्वामी प्रसाद मौर्या, जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, मारकंडेय शाही, लल्लन मिश्र, तारा सिंह, अखिलेश मिश्र, आरती सिंह, डॉ. संगम मिश्र, पूूर्व विधायक सुरेंद्र शुक्ल, विनय जायसवाल, अंशुमान बंका, राजू जायसवाल, प्रेम जायसवाल, मोहन चौहान सहित तमाम पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।