{"_id":"5e35c7538ebc3e4b4f2294a0","slug":"audio-viral-of-demanding-bribe-kushinagar-news-gkp339398779","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे से आरोपी का नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमे से आरोपी का नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमे से आरोपी का नाम निकालने के लिए रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल
सेवरही। सेवरही थाने के गांव धुरिया कोट में जमीन विवाद में दर्ज मुकदमे से आरोपी का नाम निकालने के लिए दरोगा का 10 हजार रुपये रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल हुआ है। गांव के लोगों ने इस मामले को लेकर कुछ दिन पहले तहसील मुख्यालय पहुंचकर सीओ को ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी दरोगा जहां इसे बेबुनियाद बता रहे हैं वहीं सीओ तमकुहीराज मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
सेवरही थाने के गांव धुरिया कोट में जमीन संबंधी विवाद में पुलिस ने छह से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अफसरों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। इसी बीच जिन पर केस दर्ज है उनमें से एक ने विवेचक दरोगा से संपर्क किया तो उन्होंने केस से नाम बाहर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग कर डाली। इस मामले से जुड़ा एक आडियो क्लिप भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें दरोगा का पीड़ित से नाम निकालने के लिए 10 हजार रुपये की मांग करते हुए बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पहुंचकर सीओ को अवगत कराते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच की मांग की थी। परंतु करीब एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इस संबंध में आरोपी दरोगा मृत्युंजय सिंह का कहना है कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने केस से नाम निकालने के लिए किसी से कोई रिश्वत नहीं मांगी है। वहीं तमकुहीराज के सीओ नितेश प्रताप सिंह का कहना है उन्हें इस तरह की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच कराई जा रही है।