{"_id":"69af2e153597c1c5190d8388","slug":"audio-of-demanding-bribe-for-filing-chargesheet-goes-viral-inspector-placed-under-suspension-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156102-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार्जशीट दाखिल करने के लिए रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दरोगा लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार्जशीट दाखिल करने के लिए रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दरोगा लाइनहाजिर
Tue, 10 Mar 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। तरया सुजान थाने में दर्ज मारपीट के मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में तैनात दरोगा को एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया। मामले से जुड़ी ऑडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें दरोगा आरोपी पक्ष के व्यक्ति से रुपये की मांग करते सुने जा रहे हैं। हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
बताया जा रहा है कि तरया सुजान थाने में तैनात दारोगा आलोक कुमार सिंह एक मुकदमे में आरोपी पक्ष की मदद करने और जल्द चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कराने के लिए रुपये की मांग कर रहे थे। आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। करीब 1 मिनट 24 सेकंड की यह ऑडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
वायरल ऑडियो में दरोगा आरोपी परिवार के युवक से कहते सुनाई दे रहे हैं कि कुछ नकद दे दो तो फाइल में चार्जशीट लगाकर न्यायालय में दाखिल कर दी जाएगी। बातचीत में यह भी कहा जा रहा है कि जल्दी चार्जशीट लग जाएगी तो किसी को पता भी नहीं चलेगा। इसके अलावा फाइल सीओ तमकुहीराज कार्यालय से मंगाने की बात भी कही जा रही है। ऑडियो में दारोगा पीड़ित पक्ष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते भी सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी एसपी केशव कुमार तक पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रारंभिक जांच में दरोगा की भूमिका संदिग्ध मानते हुए सोमवार शाम उन्हें लाइनहाजिर कर दिया। पुलिस विभाग की ओर से मामले की जांच कराई जा रही है।