फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Audio of BJP leader and police officer goes viral

Kushinagar News: भाजपा नेता और पुलिस अधिकारी का ऑडियो वायरल

Sat, 11 Nov 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Audio of BJP leader and police officer goes viral
खड्डा। खड्डा इलाके के भाजपा नेता का पुलिस के बड़े अधिकारी से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें खड्डा के तत्कालीन एसएचओ पर रिश्वत लेने सहित गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मठिया मेले में इंस्पेक्टर व भाजपा नेता में बहस भी हुई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में खड्डा क्षेत्र के रहने वाले व भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पवन राव की ओर से गोरखपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से शिकायत करते हुए कहा जा रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि खड्डा थाने में कुछ दिन पहले तक तैनात प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह की ओर से उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। तीन मामलों में रिश्वत लिया गया। एक मामले में पहले 4 हजार फिर 55 हजार रुपये लिया गया। भाजपा नेता यह भी कह रहे हैं कि इंस्पेक्टर ने मठिया मेला में अभद्रता की। गुंडा शब्द का प्रयोग किया।
विज्ञापन

बातचीत में जनपद के कुछ प्रमुख जनप्रतिनिधियों से नजदीकी संबंध होने का हवाला देते हुए पवन राव अपनी बात को प्रमुखता से रखते हुए आरोप को रिकॉर्ड करने की बात पुलिस अधिकारी से कह रहे हैं। एक मिनट 29 सेकेंड व 6 मिनट 48 सेकेंड का यह ऑडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा नेता इंस्पेक्टर के विरुद्ध की गई शिकायत का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में सीओ खड्डा संदीप कुमार वर्मा का कहना है कि भाजपा नेता की ओर से इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह के विषय में हुई बातचीत के ऑडियो का मामला संज्ञान में है। उच्चाधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed